Bhakti Shayari for God's
Devotion and faith in God offer a unique experience. It is a deep emotional bond that leads us toward divinity and purity. Along with devotion and faith, **BHAKTI SHAYARI** helps us experience joy and prosperity while moving toward excellence.
Through **Bhakti Shayari**, we express our emotions and articulate our infinite love for God from the depths of our hearts. Through this, we share our devotion according to our faith and experience a sense of firm belief. In this collection, we attempt to express our infinite reverence for God in the most exquisite words.
तुम्हारे चाँद है चेहरे मुझे आकाश दे दो।
छलावे की मोहब्बत से मुझे अवकाश दे दो।।
कोई शबरी प्रतिक्षा कर रही वन में हमारी।
अवध की मंथराओं तुम मुझे वनवास दे दो।।
जय श्री राम
बदलता दौर बदलती साजिशें, अपना इल्जाम दूसरों के सिर डाल देते हैं। अपने लिए परफेक्ट बनो प्यारे...! लोग भगवान में भी कमियां निकाल देते हैं।।
जहां ठहरा दोगे आप मुझे वहां ठहर जाऊंगा। तुम्हारा ही तो हूं मैं छोड़कर किधर जाऊंगा।।
कौन कहता है ताजमहल सुंदर है। अरे वह तो बस पत्थर का मूरत है।। कभी मिलकर तो देखो हमारे महादेव से। वह तो चांद से भी खूबसूरत है।।
फूल है गुलाब का उसे चमेली का मत समझना। आशिक हूं महादेव का लड़की का मत समझना।
कृष्ण के सुकून का आधार है राधा, जगत में पवित्र प्रेम का पर्याय है राधा। यूँ तो सारे बंधनों से मुक्त है कृष्णा, मगर जिससे न छूट पाए वो बंधन है राधा।।
परवाह नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। ईश्वर को तो पता है मैंने किसी का बुरा नहीं चाहा।।
बनी सारी लय बांसुरी सी मेरी, घर मानो संगीतालय सा हो गया। पुष्प ऐसे खिले, ना खिले थे कभी, मन मानो पुष्पालय सा हो गया। जो आ बैठे हो धड़कनों को, अब ह्रदय हमारा देवालय सा हो गया।
जो प्रेम गली में आया ही नहीं, वो प्रीतम का ठिकाना क्या जाने। जिसने कभी प्रीत लगाई नहीं, वो प्रीत निभाना क्या जाने।। मीरा थी दीवानी मोहन की, संसार दीवाना क्या जाने। जिस दिल में न पैदा दर्द हुआ, वो पीर परायी क्या जाने।।
YOU MAY WANT TO READ THIS POST:
- [10+ Best Radha Krishna AI Photo Prompts for 3D and 4K for Social Media Status](/10-best-radha-krishna-ai-photo-prompts/)
दीन बंधु दुख हारी, राखो मेरी लाज। चीर बढ़ायो हरि ने, मिटा सकल भ्रम-लाज।।
कैसे कह दूं मेरी हर दुआ बेअसर हो गयी, मैं जब जब भी रोई; मेरे बिहारी जी को खबर हो गयी।
सो जाता है हर कोई अपने कल के लिए, जागता है मेरा कान्हा सबके हल के लिए।।
ना कर नसीब से इतनी शिकायत मेरे दोस्त ! ऊपर वाला राजी होगा तो हर चीज कदमों में डाल देगा।
प्रभु के प्रेम में आंसू ना निकले तो वो प्रेम कैसा, सच्चा प्रेम हो तो आंसू आ ही जाता है।
दौलत छोड़ी दुनिया छोड़ी सारा खजाना छोड़ दिया। महादेव के दीवानों ने तो राज घराना छोड़ दिया।। **!! हर हर महादेव !!**
अगर हुआ धर्म पर घात तो प्रतिघात करूंगा, मैं हिंदू हूं, हिन्दुत्व की बात करूंगा । **!! हर हर महादेव !!**
क्या मंदिर क्या तीरथ और क्या गंगा की धार करे, जब मन ही अंधा कर बैठे तो भोले क्या उद्धार करें। **!! हर हर महादेव !!**
प्रेम पुष्पों से आँगन सजाना पड़ा, दीप ह्रदय में पावन जलाना पड़ा। यूँ तो सम्मुख विराजे सिया राम जी, फिर भी चीर सीना जहाँ को बताना पड़ा।। **जय श्री राम।**
जानता हूं जितने में कई अडंगे पडेंगे। कुछ अपनों की आंखों में रह रह गडेंगे।। पर.. हार ना मानने देना मेरे भोले! ग़र गिरें सौ बार तो भी आगे बढ़ेंगे।। !! **हर हर महादेव** !!
माता रानी वरदान न देना हमें। बस थोड़ा सा प्यार देना हमें।। तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा। बस यही एक आशीर्वाद देना हमें।। !!**जय माता दी**!!
ईश्वर के नाम दिया कभी अल्प नही होता, जो टूट जाए वो दृढ संकल्प नही होता। हार को जीत से दूर ही रखना, क्योकि जीत का कोई विकल्प नही होता।। !! **हर हर महादेव** !!
तेरा हाथ सिर पे होने से, मेरे सब काम साकार होते हैं। मैं जहाँ भी देखता हूँ तुझे मेरे मोहन, मुझे तो बस तेरे दीदार होते हैं।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
हारने ना देना मेरे प्रभु कठिन इम्तेहान है, जीत में ही प्रभु हम दोनों का मान है। क्योंकि आपके भरोसे हूँ मैं यही मेरी पहचान है।। !! **जय माँ जगदम्बा** !!
इस जहाँ के कानून से शिकायत मत करना, अपनी नजरों को कभी शर्मिंदा न करना। ईश्वर सब कुछ देगा आपको, वक्त से पहले तू पुकार मत करना।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
भगवान की सुन्दर भक्ति शायरी
प्यार में ताकत है, दुनिया को झुकाने की। वर्ना क्या आवश्यकता थी, श्रीराम को झूठे बैर खाने की।। !! **जय श्री राम** !!
इस जीवन रुपी जहाज के हम खिवैया है, गर तूफ़ान में डूबने लगे आपकी नैया दोस्त। कभी भी डरना मत, आपका बेड़ा पार लगाएगा कृष्ण कन्हैया।। !! **जय श्री कृष्णा कन्हैया** !!
शिव की ज्योति से प्रकाश बढ़ता है, जो भी जाता है भोले के द्वार। कुछ न कुछ उसे जरुर मिलता है।। !! **हर हर महादेव** !!
किसी के लिए ईश्वर उसकी माँ , तो कभी उसका पिता बन जाता है।
एक रोज़ कोई उठता है और ख़ुदा बन जाता है, तुम लाख कोशिशें कर लो, उसे मन्दिरो मस्जिद में ढ़ूढने की। वो कण कण में समाया है, जिससे जहां मिल जाता है।। !! **जय श्री राम** !!
जब भटक भटक कर हार गया, और कदम कदम पर ठुकराया गया। तब आपका ही द्वार नजर आया मुझको, मेरे श्याम, तेरे ही चरणों में सुख पाया।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
तुम्हारे नाम पर लड़ जाते हैं हम, इंसान होकर इंसानियत भूल जाते हैं हम। हालांकि ईश्वर तुम हो, लेकिन तुमको हर बार बचा लेते हैं हम।। !! **जय श्री राम** !!
अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चाण्डाल का, काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।। !! **हर हर महादेव** !!
Bhakti Shayari in Hindi
सारा जहा है जिसकी चरण में, नमन है उस शिव के चरण में। बने उस शिव के चरणों की धूल, आओं मिलकर हम चढाए श्रद्धाफूल।। !! **हर हर महादेव** !!
ॐ में आस्था है ॐ में ही विश्वास, ॐ में ही शक्ति है ॐ में ही भक्ति है। ॐ से ही शुरुआत होती है, हमारे अच्छे दिन की शुरुआत।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
है जिनके पास ज्यादा दौलत, वो खुद को खुदा समझते हैं। तू मांग अपने खुदा से, जहाँ मांगने वो भी जाते हैं।। !! **हर हर महादेव** !!
कर्म भूमि पर फल के लिए, श्रम तो सभी को करना ही पड़ता है। भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग तो हमें ही भरना पड़ता है !! !! **जय श्री कृष्णा** !!
श्याम तेरा सिर पे हाथ होने से, मेरे सारे काज साकार होते है। जहाँ भी देखता हुं मेरे श्याम, मुझे तो बस तेरे ही दीदार होते है।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
अच्छे लोगों की भगवान परीक्षा बहुत लेता है, परन्तु साथ नहीं छोड़ता, और बुरे लोगों को भगवान बहुत कुछ देता है, परन्तु साथ कभी नहीं देता।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
भग़़वान कहते हैं – तू क़रता वही हैं, जो तू चाहता हैं, पर होता वही हैं जो मै चाहता हूं। तू वों क़र जो मै चाहता हूं, फिर देख़, होगा वही जो तू चाहता हैं।। !! **जय श्री राम** !!
शिव की ज्योति से नूर मिलता है, भोले के भक्तों को सुकून मिलता है। जो भी आता है शंकर के द्वार, सभी को फल जरुर मिलता है।। !! **हर हर महादेव** !!
साधू बने तो मोहमाया छूटे, वैरागी बने तो छूटे तन। हरि तेरे से सच्चा प्रेम हो जाए, तभी छूटे सारे मोह माया के बंधन।। !! **हर हर महादेव** !!
सुना है तूने लाखों की किस्मत बनाई है, जरा देख तो लो मेरी अर्जी कहा छुपाई है।। !! **हर हर महादेव** !!
भक्तों की भगवान परीक्षा बहुत लेते हैं, पर उनका कभी साथ नही छोड़ते, नास्तिकों को भगवान देते तो बहुत हैं, पर साथ कभी नहीं देते हैं।। !! **हर हर महादेव** !!
कैसे कह दूं की मेरी हर पुकार बेकार हो गई, मै जब भी रोया मेरे श्याम को खबर हो गई। !! **जय श्री कृष्णा** !!
मुझे आप मिल गये ईश्वर, सहारा हो तो ऐसा हो। जिधर देखू उधर तूम हो, नजारा हो तो ऐसा।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
जय हो हृदय में बसे नन्द लाल की, जय हो हृदय में बसे बाल गोपाल की। !! **जय श्री कृष्णा** !!
मन तुलसी का दास हैं, वृन्दावन हो धाम। साँस-साँस में राधा बसे, रोम-रोम में श्याम।। !! **जय श्री कृष्णा** !!
सागर मथ के सभी देवता अमृत पर ललचाए, तुम अभ्यंकर विष पीकर नीलकंठ कहलाए। !! **हर हर महादेव** !!
देवो के देव, महादेव आपसे हैं विनती, मेरी भी हो आपके ख़ास भक्तों में गिनती।। !! **हर हर महादेव** !!
इतना सच्चा हो हमारा विश्वास, हमारे हृदय में ” श्री राम” सदा करे वास। !! **जय श्री राम** !!
जो कुछ हैं तेरे दिल में, सब उसको ख़बर हैं। बन्दे तेरे हर हाल पर, भगवान की नज़र हैं।। !! **हर हर महादेव** !!
Bhakti shayari for Instagram
Bhakti is that pure connection jo insaan ko apne Bhagwan se dil se jod deti hai. Jab zindagi ki raahon mein Confusion, tension aur struggles hoti hain, tab ye bhakti hi hai jo mann ko shanti aur hausla deti hai. Instagram par bhakti shayari share karna ek tarah ka spiritual expression hai, jisse aap duniya ko apni positivity aur faith dikha sakte hain.
Aaj kal ke fast-moving life mein log thodi der ke liye bhi divinity feel karna chahte hain. Bhakti shayari un logon ke dil tak seedhe pahunch jaati hai, kyunki ismein emotions bhi hote hain aur devotion bhi. Ek chhoti si line bhi kisi ka din bana sakti hai aur unko Ishwar ki yaad दिला sakti hai.
Is post mein aapko milengi best Bhakti Shayari lines jo Instagram captions ke liye perfect hain — short, soulful, emotional aur spiritual vibes se bhari hui. Inhe use karke aap apni feed ko divine touch de sakte hain aur followers ke saath ek beautiful spiritual connection bana sakte hain.
पापों की सजा विकंलाग होती है: धीरे चलती है मगर मिलती जरूर है!
Bhakti ka raasta long nahi, bas ek saccha dil chahiye. Baaki sab maalik khud sambhal leta hai.
Jab mann toot jaaye, to Ishwar ko yaad karna. Wo aapko wapas wahi tak le jaayenge jahan se umeed shuru hoti hai.
Rab se pyaar karo, kyunki duniya saath chhodegi… par wo kabhi nahi chhodta.
Bhakti mein woh taakat hai jo andheri raat ko bhi roshni bana de.
इंसानियत "Tax Free" होती है: अगर कहीं दिखाने का मौका मिले ना छोड़ना!
Jis dil mein Bhagwan ka ghar ho, usse duniya ki koi takleef hila nahi sakti hai.
Dua aur Bhakti — dono ek jaise hain; ek chehra badal deti hai, doosri kismat.
Wo har pal mere saath hai, bas main hi kabhi kabhi Bhakti mein late ho jaata hun.
कभी यह सोचकर कमजोर मत पड़ना: आप अकेले हो, हमेशा यह सोच कर "डटे" रहना कि हजारों भुजाओं वाला भगवान मेरा साथी है...!
ईमानदारी से जिंदगी जीने से: कुछ मिले या ना मिले, पर यह सुकून जरूर मिलता है कि मैंने कुछ ग़लत नहीं किया!!
इंसान की वाणी ही एक कीमती आभूषण है: इसके गलत इस्तेमाल से इंसान की चमक फीकी पड़ जाती है!!
अपने किरदार को अपने हिसाब से बनाइये: दुनियां की नजरों में तो ऊपर वाला भी गुनहगार है...!!
सपनों का महल नहीं मांगते हैं महादेव: बस सुकून भरी जिंदगी जीना चाहते हैं..!!
जो भजन करते नहीं करे दान में ढील: उनके धन को खायेंगे वैश्या, वैद और वकील!!
प्रकृति हो या स्त्री: अगर उसके साथ खिलवाड़ हुआ तो विनाश का द्वार खोलती है!!
Sachchi Bhakti mein shabd kam pad jaate hain, par Ishwar sab samajh jaate hain.
Bhakti ka maza tab aata hai jab aapka dil bina kisi maang ke sirf Ishwar ko yaad kare.
Jahan Bhakti hoti hai, wahan dar nahi hota; wahan sirf shanti aur kripa hoti hai.
सच बोलने का साहस कीजिये: परिणाम भुगतने की शक्ति परमात्मा देगा...!!
खामोशी ओढ़ ली मजबूर होकर हमने भी: कि इस लिबास से बेहतर कोई लिबास नहीं था!!











